Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News फिल्‍मों की असफलता पर कुछ ऐसा महसूस करती हैं विद्या बालन

फिल्‍मों की असफलता पर कुछ ऐसा महसूस करती हैं विद्या बालन

0
182

मुम्‍बई। हाल ही में फिल्‍मकार कमल की आगामी फिल्‍म आमी को छोड़ने के कारण सुर्खियों में रहीं विद्या बालन को कुछ समय से असफलता प्रभावित करने लगी है। हालांकि, कुछ साल पहले ऐसा बिलकुल नहीं था, विद्या बालन के अनुसार।

अभिनेत्री विद्या बालन ने असफलता से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यकीनन.. साल 2008 से पहले मुझे फिल्मों की विफलता प्रभावित नहीं करती थी, क्योंकि मुझे ऐसा महसूस नहीं होता था कि मैंने फिल्मों में निवेश किया है। लेकिन साल 2008 के बाद मैंने ‘पा’, ‘इश्किया’ और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद मुझे फिल्मों की असफलता ने बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मैंने अपना बहुत कुछ फिल्मों को दिया है, इसलिए यह प्रभावित करती है। यह कुछ इस तरह का होता है, जैसे आपके बच्चे को दुनिया ने अस्वीकार कर दिया हो। यह दिल टूटने जैसा होता है।’

यूं ही चलते चलते.. चलो बताते चलें… इस साल 17 मार्च को विद्या बालन सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साल 2015 की बांग्ला फिल्म ‘राजकहानी’ के हिंदी रीमेक ‘बेगम जान’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, टी-सीरीज निर्मित फिल्‍म ‘तुम्हारी सुल्‍लु’ में विद्या बालन रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी।

-आईएएनएस