Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News पति संग काम करने से क्‍यों डरती हैं विद्या बालन?

पति संग काम करने से क्‍यों डरती हैं विद्या बालन?

0
207

मुंबई। अजय देवगन काजोल के साथ, अभिषेक बच्‍चन ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ, विवेक अग्‍निहोत्री पल्‍लवी जोशी के साथ काम करते हैं, मगर, बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति फिल्‍म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने से बचती हैं।

ऐसा क्‍यों?

Vidya Balan 003
इस सवाल पर विद्या बालन ने कहा, “हम पूरी कोशिश करते हैं कि हम साथ काम न करें, क्योंकि हमें लगता है कि यह हमारी शादी के लिए अच्छा है। कई बार इसके कारण कुछ अच्छी फिल्में भी हाथ से चली जाती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह बलिदान जरूरी है।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को अलग रखना पसंद करती हूं। जब वह कहते हैं कि जोड़े साथ काम करते हैं तो मुझे हैरानी होती है। हम काम की बातें करते हैं, लेकिन जब तक यह हम दोनों से संबंधित नहीं होती, तब तक कोई समस्या नहीं है। हमारी शादी के लिए यही अच्छा है कि हम साथ काम न करें।”

-आईएएनएस