Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News हुमा कुरैशी, विद्युत जामवाल करेंगे साथ काम

हुमा कुरैशी, विद्युत जामवाल करेंगे साथ काम

0
648

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी और विद्युत जामवाल को संगीत वीडियो का निर्माण करने वाली कंपनी ‘टी-सीरीज’ के एक वीडियो में साथ देखा जाएगा। इस गाने के लिए राहत फतेह अली खान को लिया गया है और इसे गोवा में शूट किया जाएगा।

Huma Qureshi 007
‘टी-सीरीज’ से प्रिया गुप्ता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “हमारे अगले ‘टी-सीरीज’ के वीडियो का गीत राहत फतेह अली खान ने गाया है, जिसमें हुमा और विद्युत हैं। इसकी शूटिंग इस सप्ताह गोवा में होगी।”

Vidyut Jammwal
इससे पहले एक संगीत वीडियो के लिए हुमा के भाई और अभिनेता साकिब सलीम तथा अभिनेत्री तापसी पन्नू को शामिल किया गया था।

साकिब को हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्लस’ के हिंदी संस्करण में अपनी बहन हुमा के साथ देखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “अब बहना तुम्हारी बारी।”

-आईएएनएस