Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ऐसे हुआ भारत पहुंचने पर अभिनेता विन डीजल का स्‍वागत

ऐसे हुआ भारत पहुंचने पर अभिनेता विन डीजल का स्‍वागत

0
1412

मुम्‍बई। बॉलीवुड की मस्‍तानी गर्ल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण की पहली फिल्‍म ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

फिल्‍म प्रचार के लिए हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल भी अपने पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के साथ गुरूवार को भारत में लैंड कर चुके हैं। इस मौके पर मराठी परिधान पहने और पगड़ीधारी महिलाओं के एक समूह ने अभिनेता विन डीजल का परंपरागत स्‍वागत किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने विन डीजल और निर्देशक डीजे करुसो का मुंबई के एयरपोर्ट पर भारतीय पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। महाराष्ट्रीयन पोशाक पहने लड़कियों ने उनके माथे पर तिलक लगाया, जिसके बाद टीम प्रचार के लिए रवाना हुई।

फिल्‍म ‘एक्स एक्स एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ भारत में सबसे पहले 14 जनवरी को रिलीज होगी।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे टीम