Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अनुष्‍का के बचाव में उतरे विराट कोहली !

अनुष्‍का के बचाव में उतरे विराट कोहली !

0
255

मुम्‍बई। भले ही अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली के बीच संबंध पहले सा ना हों। मगर, अनुष्‍का शर्मा पर हो रही साइबर निशानेबाजी को लेकर विराट कोहली अनुष्‍का शर्मा का बचाव करते नजर आ रहे हैं।

रविवार को शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने भारतीय टीम को हार से बचाया। विराट कोहली निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर, उनके शानदार प्रदर्शन को ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने अनुष्‍का शर्मा पर निशाने साधे शुरू कर दिए।

virat kohli

इस बात को गंभीरता से लेते हुए विराट कोहली ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए उन लोगों को, जो अनुष्‍का शर्मा को बेबात निशाना बना रहे हैं। कुछ सहानुभूति है। उसने मुझको हमेशा सकारात्‍मक सहयोग दिया है।’

भले ही जनता चुटकलों से मजे ले रही हो, मगर, विरान कोहली अनुष्‍का शर्मा के दर्द को महसूस कर रहे हैं। विराट कोहली की जीत का जश्‍न मनाने वालों, विराट कोहली की बात का भी मान रख लो। हालांकि, उधर अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले में किस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। इतना ही नहीं, जब पूरा बॉलीवुड भारतीय टीम को अच्‍छे प्रदर्शन की बधाई दे रहा था, तभी भी अनुष्‍का शर्मा ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।