Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सलमान को देखकर क्‍यों थमती हैं डेजी की सांसें ?

सलमान को देखकर क्‍यों थमती हैं डेजी की सांसें ?

0
258

मुंबई। सलमान ख़ान के साथ फिल्‍म ‘जय हो’ में काम कर चुकी अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि उन्हें सलमान खान से बात करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है।

डेजी ने डिजाइनर ईशा अमीन के स्प्रिंग समर कलेक्शन लांच अवसर पर कहा, “सलमान ख़ान के सामने कुछ भी बोलने से पहले मुझे 10 बार सोचना पड़ता है। सलमान ख़ान के साथ पहली मुलाकात बहुत खास थी, वह बहुत प्यारे हैं।”

डेजी ने कहा, “मैं हमेशा से सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। जब भी मैं उनसे मिलती हूं या उन्हें देखती हूं तो मेरी सांस ही थम जाती है।”

27 दिसंबर 2015 को एक ट्विट में सलमान ख़ान को जन्‍मदिवस की बधाई देते हुए डेजी शाह ने उनको अपना दोस्‍त, मेंटर एवं अभिभावक बताया था। (आईएएनएस)