Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जानिए! विवेक ओबरॉय के बीच से क्‍यों हटा ‘आनंद’?

जानिए! विवेक ओबरॉय के बीच से क्‍यों हटा ‘आनंद’?

0
218

मुंबई। जल्‍द ही बड़े पर्दे पर ख़तरनाक डॉन ‘राय’ की भूमिका निभाने जा रहे विवेक ओबरॉय का असली नाम विवेकानंद ओबरॉय है, मगर विवेक ओबरॉय के नाम में से ‘आनंद’ शब्‍द को बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही हटा दिया गया।

इस बारे में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मेरा असल नाम विवेक आनंद ओबरॉय है। मेरा नाम ऐसा इसलिए था, क्योंकि मेरे पिता व दादाजी स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों व उनके उस ज्ञान के अनुयायी हैं, जो उन्होंने इतनी कम उम्र में दुनिया को दिया।”

vivek anand oberai rai movie
उन्होंने कहा, “मैंने जब 2002 में फिल्मों में कदम रखा तो अपने नाम पर एक तरह से शर्म सी आई। मैं पर्दे पर अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने और उनके साथ पेड़ों के इर्दगिर्द नाचने जा रहा था, तो ऐसे में मैं विवेकानंद जैसे नाम का उपयोग कैसे कर सकता था। मैंने इसीलिए स्वामी विवेकनंद के प्रति सम्मान के चलते अपने नाम आनंद हटा दिया और इसे विवेक ओबरॉय कर लिया।”

हालांकि विवेक के ट्विटर प्रोफाइल में आनंद बरकरार है। आईएएनएस