Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जैकलीन फर्नांडीज ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैकलीन फर्नांडीज ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
327

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने बीते दिनों मुम्‍बई के एक गार्डन में कुछ ऐसा किया कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। ऐसे से मतलब कुछ गलत नहीं बल्‍कि कुछ अलग सा।

दरअसल, हाउसफुल अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने पहलवान साक्षी मलिक, कल्कि कोचलीन और मॉडल उज्जवला के सहयोग मुंबई के गार्डन बीकेसी में डू यू नाम एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एब्डोमिनल प्लैंक का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है।

jacqueline-fernandez-007

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया और सभी ने मिलकर प्लैंक पोजीशन में लेटने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, ‘बेहतरीन शारीरिक बनावट बनाने के लिए प्रभावशाली कसरत प्‍लैंक पोजीशन में हम सभी लड़कियों ने लेटकर अपने शरीर के प्रति आत्‍मविश्‍वास जगाने की कोशिश की है।’

आगे अभिनेत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से वह विश्‍व भर की लड़कियों को जागरूक करना चाहती हैं कि अच्‍छी शारीरिक बनावट के लिए अपने शरीर को अधिक कष्‍ट न दें बल्‍कि खुद के लिए अच्‍छी और आसान कसरत का चयन करें।