Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘फैन’ का पहला शूट नहीं था मजेदार

‘फैन’ का पहला शूट नहीं था मजेदार

0
262

मुंबई। मनीष शर्मा की आगामी फिल्म ‘फैन’ में दो भूमिका निभा रहे सुपरस्टार शाहरुख खान ने आठ-नौ साल पहले की बात का खुलासा किया, जब वह उलझन में थे कि यह फिल्म बन पाएगी या नहीं, उस समय तकनीक इतनी विकसित नहीं थी और कुछ भी रचनात्मक करने के लिए सोच परिपक्व थी। शाहरुख खान फिल्म में आर्यन खन्ना नाम के सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। गौरव जो आर्यन खन्ना का बहुत बड़ा फैन है, उसकी शक्ल आर्यन से काफी मिलती है।

फिल्म के बारे शाहरुख ने कहा, “जब मनीष ने मुझे पहली बार कहानी सुनाई, तो मुझे लगा, यह फिल्म बनाना मुश्किल होगा, जिसमें दो भूमिकाएं नहीं बल्कि मिलती जुलती शक्ल का किरदार निभाना है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, उस समय ना ही तकनीक इतनी विकसित थी और ना ही विचार इतने परिपक्व थे कि कुछ रचनात्मक किया जा सके। मुझे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (2013 में) की डबिंग अभी भी याद है, जब मैं मनीष ने मुझसे मुलाकात की और इस कहानी पर काम करने का फैसला लिया, क्योंकि तब हमारे पास आवश्यक तकनीक थी।”

शाहरुख ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म का पहला शूट देखने के बाद पूरी टीम निराश थी, उनका मानना था कि यह फिल्म नहीं बनाई जा सकती। (आईएएनएस)