Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News ‘सेन्‍स 8’ को लेकर क्‍यों खुश हैं अनुपम खेर ?

‘सेन्‍स 8’ को लेकर क्‍यों खुश हैं अनुपम खेर ?

0
220

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने वेब टेलीविजन सीरीज ‘सेन्स 8’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग शुरू कर दी है और वह इससे खुश हैं। इस चर्चित सीरीज को बनाया, लिखा व अमलीजामा लिली, लाना वाचोवस्की और जे. माइकल स्ट्रैकजिंस्की ने पहनाया है।

अनुपम (61) का कहना है कि इस सीरीज का हिस्सा होना खुशी की बात है। अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, “वाचोवस्की के ‘सेन्स 8’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग शुरू करने से खुश हूं। इस मजेदार सीरीज का हिस्सा होना खुशी की बात है।”

Anupam Kher

इस सीरीज की कहानी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से ताल्लुक रखने वाले आठ अजनबी लोगों के इर्दगिर्द घूमती है, जो एकाएक एक-दूसरे से भावनात्मक व मानसिक रूप से जुड़ जाते हैं।

अनुपम सीरीज के पहले हिस्से से भी जुड़े हुए थे, उस सीरीज की 12 कड़ियां थीं। इसमें अनुपम संयम डांडेकर नाम एक शेफ की भूमिका में थे, जो एक रेस्तरां का मालिक है। (आईएएनएस)