Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जानिये, आखिर क्‍यों बदली राम गोपाल वर्मा ने सरकार 3 की रिलीज...

जानिये, आखिर क्‍यों बदली राम गोपाल वर्मा ने सरकार 3 की रिलीज डेट?

0
223

मुंबई। यदि आप अमिताभ बच्‍चन को सुभाष नागरे के किरदार में देखने के लिए उतावले हैं तो आपको कुछ सप्‍ताह और इंतजार करना होगा क्‍योंकि सरकार 3 की रिलीज डेट में फेरबदल हुआ है।

जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन अभिनीत और फिल्मकार राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म ‘सरकार-3’ 17 मार्च 2017 के बजाय अब 7 अप्रैल को रिलीज होगी।

दरअसल, इस दिन फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा का जन्‍मदिवस है और 25 साल के कैरियर में राम गोपाल वर्मा पहली बार किसी फिल्‍म को अपने जन्‍मदिवस पर रिलीज कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, फिल्‍मकार ने एक ट्विट में कहा कि उस दिन फ़्रांसेस फोर्ड कोपोला का भी जन्‍मदिवस है, जिन्‍होंने गॉडफादर फिल्‍म बनाई थी, और सरकार उसी का भारतीय संस्‍करण है।

सरकार सीरीज की तीसरी किश्‍त में अमिताभ बच्‍चन के अलावा जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, रोहिणी हट्टंगड़ी, रोनित रॉय, अमित साध, भरत दाभोलकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

साल 2005 में रिलीज हुई ‘सरकार’ भारतीय राजनीति पर आधारित है। इसका सीक्वल ‘सरकार राज’ 2008 में प्रदर्शित हुई।