Monday, September 28, 2026
Home Gossip/News Wow! दत्‍त में संजय दत्‍त की मां बनेंगी मनीषा कोइराला क्‍योंकि…

Wow! दत्‍त में संजय दत्‍त की मां बनेंगी मनीषा कोइराला क्‍योंकि…

0
383

मुंबई। भले ही अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने फिल्‍मी कैरियर में संजय दत्‍त के साथ खौफ, कारतूस और बागी जैसी फिल्‍में की हों, लेकिन अब राजकुमार हिरानी की अगली फिल्‍म दत्‍त में संजय दत्‍त की मां की भूमिका निभाने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार फिल्म दत्‍त के लिए संजय दत्‍त की मां नरगिस के किरदार के लिये मनीषा कोईराला का चयन कर लिया गया है। हालांकि, फिल्‍म में मनीषा कोईराला रणबीर कपूर, जो फिल्‍म में संजय दत्‍त की भूमिका में नजर आएंगे, की मां बनेंगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, ‘नरगिस भारतीय सिनेमा में सबसे खूबसूरत अदाकारा थी और हमको उनके जितनी ही खूबसूरत अदाकारा की जरूरत थी, जो मनीषा कोइराला ने पूरी कर दी है।’

इसके अलावा, मनीषा कोइराला भी असल जीवन में नरगिस की तरह कैंसर जैसे रोग का सामना कर चुकी हैं। जो किरदार को और वास्‍तविक बनाने में मदद करेगा। गौरतलब है कि परेश रावल फिल्‍म में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त की भूमिका निभाएंगे।