Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News गानों में क्‍यों काम करना चाहते हैं सूरज ?

गानों में क्‍यों काम करना चाहते हैं सूरज ?

0
266

दुबई | अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म में अपनी अभिनेत्री मां जरीना वहाब के साथ काम करना चाहते हैं। सूरज (25) को दूसरे टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टीओआईएफए) में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। वह अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ में अपने अभिनेता पिता आदित्य पंचोली के साथ काम कर चुके हैं।

पुरस्कार समारोह में काले सूट व सफेद कमीज में पहुंचे सूरज ने कहा, “अगली फिल्म में मैं उनके (मां) साथ काम करना चाहता हूं। मैंने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि अगर उनके पास वक्त हुआ तो वह देखेंगी।”

sooraj pancholi

सूरज फिलहाल अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज के साथ म्यूजिक वीडियो ‘जीएफ बीएफ’ में देखे जा रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह इससे मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं और आगे ऐसे और गाने करने की उम्मीद करते हैं।

सूरज ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैं ढेर सारे गानों में काम करने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि उस वक्त मुझे परफॉर्म करने को मिलता है और पैसे मिलते हैं।” (आईएएनएस)