Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News क्‍या पाकिस्‍तानी दर्शक नहीं देख पाएंगे विद्या बालन के कातिलाना तेवर?

क्‍या पाकिस्‍तानी दर्शक नहीं देख पाएंगे विद्या बालन के कातिलाना तेवर?

0
250

कराची। ख़बर है कि पाकिस्‍तान फिल्‍म सेंसर बोर्ड ने अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत फिल्‍म बेगम जान, जो भारत पाकिस्‍तान बंटवारे पर आधारित है, को पाकिस्‍तान में रिलीज करने से इंकार कर दिया है।

पिंकविला डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में फिल्‍मकार महेश भट्ट ने पाकिस्‍तानी सरकार को एक पत्र लिखकर फिल्‍म बेगम जान रिलीज करने की गुहार लगाई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पाकिस्‍तानी सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

हालांकि, पाकिस्‍तानी फिल्‍म सेंसर बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। लेकिन, महेश भट्ट का पाकिस्‍तानी सरकार को पत्र लिखना और फिल्‍म बेगम जान में भारत पाकिस्‍तान का बंटवारा कहीं न कहीं फिल्‍म के प्रतिबंधित होने के संकेत दे रहे हैं।

इससे पहले बोर्ड शाह रुख खान की रईस, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 और सोनम कपूर की नीरजा को रिलीज होने से रोक चुका है।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।