Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News क्या फिल्म बादशाहो के साथ रिलीज होगा गोलमाल अगेन का ट्रेलर?

क्या फिल्म बादशाहो के साथ रिलीज होगा गोलमाल अगेन का ट्रेलर?

0
271

सितंबर में अजय देवगन करेंगे डबल धमाका, ए​क फिल्म, एक ट्रेलर

मुम्बई। हाल ही में अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग पूरी की है और अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि गोलमाल अगेन का ट्रेलर बादशाहो के साथ सिनेमाघरों में पहुंचेगा।

यदि ऐसा होता तो अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए सोने पे सुहागे वाली बात होती, लेकिन, ऐसा नहीं होने वाला। हालांकि, अजय देवगन के दीवानों को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि सितंबर में उनको दो बार खुश होने का मौका मिलेगा।

दरअसल, अजय देवगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘गोलमाल अगेन का ट्रेलर सितंबर में रिलीज होगा, लेकिन, फिल्म बादशाहो के साथ सिनेमाघर में पहुंचेगा, ऐसा बिलकुल नहीं है।’

बता दें कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन का ट्रेलर 15 सितंबर के आस पास रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, तुषार कपूर, कुणाल खेमु, अरशद वारसी और संजय मिश्रा हैं।