Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News करण जौहर की अगली फिल्‍म में शाह रुख खान और ऐश्‍वर्या राय!

करण जौहर की अगली फिल्‍म में शाह रुख खान और ऐश्‍वर्या राय!

0
217

मुम्‍बई। यदि आपको भी ऐसी ख़बर मिली है कि करण जौहर की अगली फिल्‍म में शाह रुख खान और ऐश्‍वर्या राय, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।

जी हां। फिल्‍मकार करण जौहर ने स्‍वयं इस बात का खंडन किया है। करण जौहर ने इसको अफवाह करार देते हुए कहा, ‘मेरे पास अभी तक पटकथा ही नहीं, तो स्‍टार कास्‍ट कहां से तय करूं। मैं अगली कौन सी फिल्‍म बनाउंगा, मुझे खुद को पता नहीं है। मैं दिसंबर में कुछ सप्‍ताह की छुट्टी लूंगा और अगले साल पूरे जोश के साथ कुछ नया करने की सोचूंगा।’

shah-rukh-aish

गौरतलब है कि शाह रुख खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन हाल में करण जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल में पति पत्‍नी की भूमिका में नजर आए थे। इससे पहले भी यह जोड़ी काफी फिल्‍मों में नजर आ चुकी है।

यदि शाह रुख खान और ऐश्‍वर्या राय दोनों एक फिल्‍म में साथ नजर आते हैं तो यकीनन सिने प्रेमियों के लिए बड़ी ख़बर होगी।