Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Wow! दीपिका पादुकोण ने शुरू की हॉलीवुड में एक नयी परंपरा

Wow! दीपिका पादुकोण ने शुरू की हॉलीवुड में एक नयी परंपरा

0
585

नयी दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का रास्‍ता नाप चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में एक नयी परंपरा का आरंभ कर दिया है। लेकिन, यह कदम कितना सही साबित होता है, यह देखना दिलचस्‍प होगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के स्टार जब किसी भी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें अपना उच्चारण बदलना पड़ता है, लेकिन दीपिका पादुकोण ऐसा नहीं किया, और अपने भारतीय लहजे में अंग्रेजी संवाद पढ़े।

deepika-padukone-009

कुछ दिन पूर्व बिग बॉस 10 में सलमान खान के साथ छोटे पर्दे पर नजर आईं दीपिका पादुकोण का मानना है कि हमने इतने वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश उच्चारण अपनाया है और हम उसका पालन भी करते हैं और अब समय है कि विश्व भारत के उच्चारण का पालन करे।

दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की अंग्रेजी डबिंग भारतीय उच्चारण के साथ की है। फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल भी हैं।

इसमें दीपिका पादुकोण एक भारतीय लड़की की भूमिका में है और यह उनके लिए काफी गर्व की बात है। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इस भूमिका के लिए उन्हें अपने अंदर कुछ नहीं बदलना पड़ा।

चलते चलते…
जैसे कि दीपिका पादुकोण फिल्‍म में भारतीय लड़की के किरदार हैं, ऐसे में कहानी की मांग भारतीय उच्‍चारण के साथ इंग्‍लिश बोलना भी तो हो सकती है। जो भी हो, एक शुभ शुरूआत है। हो सकता है इससे प्रेरित हो अन्‍य हॉलीवुड निर्माता निर्देशक भी इस पहल को स्‍वीकार करें।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।