Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News वेब सीरीज में नजर आएंगी जीनत

वेब सीरीज में नजर आएंगी जीनत

0
280

मुंबई। सेक्‍स सिंबल और फैशन आइकन मानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान एक बार फिर से अभिनय पारी शुरू करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीनत अमान वेब सीरीज “लव, लाइफ और स्क्रू अप्स” में अपने पुराने स्‍टाइल और लुक में नजर आएंगी।

zeenat aman

इस वेबसीरीज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्देशक कपिल कौस्तुभ सौरभ ने जीनत अमान के गेटअप को लेकर काफी सतर्कता बरती है। और अपने गेटअप को लेकर जीनत अमान भी काफी सजग हैं।

इस सीरीज में जीनत अमान बिलकुल उस तरह के गेटअप में नजर आएंगी, जो गेटअप जीनत अमान की पहचान बन गया था, जिसने जीनत अमान को हर दिल अजीज बना दिया था।