Sunday, July 12, 2026
Home Hollywood + टॉम क्रूज की मिशन : इंपोसिबल 6 में दिखेंगी एंजेला बैसेट

टॉम क्रूज की मिशन : इंपोसिबल 6 में दिखेंगी एंजेला बैसेट

0
278

न्‍यूयॉर्क। सनसाइन स्‍टेट अभिनेत्री एंजेला बैसेट टॉम क्रूज की एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म ‘मिशन : इंपोसिबल 6’ में अहम किरदार निभाने जा रही हैं।

इस फिल्‍म में हेनरी कैविल, रेबेका फर्ग्यूसन और एलेक बाल्डविन जैसे फिल्‍म कलाकार भी नजर आएंगे।

Angela Bassett‏ – Twitter AC

फिल्‍म निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इंपोसिबल सीरीज की छठी किस्त के साथ लौट रहे हैं, जिसके 27 जुलाई, 2018 को रिलीज होने की संभावना है।

बता दें कि बैसेट रयान मर्फी की कथानक सीरीज अमेरिका हॉरर स्‍टोरी में नियमित रूप से काम कर रही हैं। इसके अलावा एंजेला बैसेट जल्‍द ही बड़े पर्दे पर रयान कोगलर के मार्वल सुपरहीरो फिल्‍म ब्‍लैक पैंथर में नजर आएंगी, जो फरवरी में रिलीज होने की संभावना है।