Tuesday, September 29, 2026
Home Hollywood + बेवॉच अभिनेत्री निकोल इगर्ट ने स्कॉट बियो पर लगाया यौन शोषण का...

बेवॉच अभिनेत्री निकोल इगर्ट ने स्कॉट बियो पर लगाया यौन शोषण का आरोप!

0
292

न्यूयॉर्क। अमेरिकी एक्शन ड्रामा ​टीवी सीरीज बेवॉच स्टार निकोल इगर्ट ने अभिनेता स्कॉट बियो पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। हालांकि, स्कॉट बियो ने अभिनेत्री के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

निकोल इगर्ट ने सोशल मीडिया पर स्कॉट बियो के बारे में प्रति​क्रिया जाहिर करते हुए लिखा, ‘स्कॉट बियो से पूछो, उनके घर पर गैरिज में क्या हुआ था, जब मैं किशोर अवस्था में थी।’

इसके अलावा बेवॉच में समर क्वीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री निकोल इगर्ट ने स्कॉट बियो को घृणित व्यक्ति कहा।

अभिनेत्री के बयान पर मोहर लगाते हुए निर्माता एडम कार्ल ने लिखा, ‘जब मैं चार्लस इन चार्ज पर 1988 में काम कर रहा था। मैं आपके साथ बैठा था, और आप शोषण को लेकर रोई थीं। मैं जानता हूं कि आप सत्य कह रही हैं। आपको सच कहते देखकर मुझे खुशी हो रही है।’

गौरतलब है कि स्कॉर्ट बियो ने निकोल इगर्ट के साथ चार्लस इन चार्ज में काम किया था, जो 1987-90 के दौरान प्रसारित हुआ था। 13 जनवरी 1972 को जन्मीं निकोल इगर्ट ने इस टीवी सीरीज में जिम्मी पॉवेल की भूमिका अदा की थी।