Wednesday, September 30, 2026
Home Latest News फिल्म 102 नॉट आउट का नया गाना बडुम्बा रिलीज, अमित ऋषि की...

फिल्म 102 नॉट आउट का नया गाना बडुम्बा रिलीज, अमित ऋषि की मजेदार युगलबंदी

0
258

मुम्बई। ओह! माय गॉड का निर्देशन कर चुके उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म 102 नॉट आउट का नया गाना ‘बडुम्बा’ रिलीज हो चुका है।

इस गाने को अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस गाने को अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने ही गाया है। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने गीत को कंपोजर भी करवाया है। ​अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित इस गीत का संगीत रोहन विनायक की जोड़ी ने तैयार किया है।

बडुम्बा गाने में 102 वर्षीय एक बाप अपने 75 वर्षीय आलसी पुत्र को चिंतामुक्त होकर जीवन जीने के लिए उकसा रहा है। मगर, पुत्र अपने पिता को उम्र का तकाजा समझाते हुए घर जाकर आराम करने की सलाह दे रहा है।

अमिताभ बच्चन ने गाने को पूरे जोश के साथ और अलग अंदाज में गाया है। ऋषि कपूर के हिस्से गाने का कम हिस्सा आया है। फिर भी इसे ऋषि कपूर के लिए अच्छा म्यूजिक डेब्यु कहा जा सकता है।

गुजराती नाटककार सौम्या जोशी के नाटक से प्रेरित पिता पुत्र के रिश्ते पर आधारित फिल्म 102 नॉट आउट 4 मई 2018 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के अलावा गुजराती अभिनेता जिमित त्रिवेदी भी दमदार किरदार में नजर आएंगे।