Thursday, March 26, 2026
Home Latest News फिल्‍म इंदू सरकार का नया कव्‍वाली गीत चढ़ता सूरज रिलीज

फिल्‍म इंदू सरकार का नया कव्‍वाली गीत चढ़ता सूरज रिलीज

0
293

मुम्‍बई। लीक से हटकर फिल्‍म बनाने के लिए जाने जाते फिल्‍मकार मधुर भंडारकर अपनी आगामी फिल्‍म इंदू सरकार से जबरदस्‍त वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में इंदू सरकार का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो काफी पसंद किया जा रहा है। आज बुधवार को ट्विटर ब्‍लूरूम से इंदू सरकार का पहला कव्‍वाली गीत चढ़ता सूरज रिलीज किया गया।

दरअसल, चढ़ता सूरज कव्‍वाली बेहद लोकप्रिय कव्‍वाल अजीज नाजां ने गायी है। लेकिन, फिल्‍म इंदू सरकार के लिए इस कव्‍वाली को उनके बेटे मुजतबा अज़ीज नाजां ने गाया है और इसको नये सिरे से महान संगीतकार अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया है।

गौरतलब है कि फिल्‍म इंदू सरकार 1975 के इमरजेंसी दौर पर आधारित है। फिल्‍म में कीर्ति कुलहरि, नील नितिन मुकेश ने अहम किरदार निभाया है।