Friday, September 25, 2026
Home Latest News पिया मोरे : नीति मोहन की आवाज और अंकित तिवारी की धुन...

पिया मोरे : नीति मोहन की आवाज और अंकित तिवारी की धुन पर सनी लिओनी के ठुमके

0
605

मुम्‍बई। मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्‍म बादशाहो का नया गाना पिया मोरे रिलीज हो चुका है। इस गाने में सनी लिओनी और इमरान हाशमी नाचते, ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

संगीतकार अंकित तिवारी की मस्‍त धुनों पर अभिनेत्री सनी लिओनी का नृत्‍य काफी आकर्षक और दिल चुराना है।

इमरान हाशमी और सनी लिओनी की जोड़ी अच्‍छी लग रही है। उम्‍मीद कर सकते हैं कि जल्‍द ही कोई निर्माता निर्देशक इस जोड़ी को लीड भूमिका में पेश करेगा।

पिया मोरे का कॉस्‍ट्यूम, कोरियोग्राफी से लेकर फिल्‍मांकन तक सब कुछ बेहतरीन है। नीति मोहन और मीका सिंह द्वारा गाए इस गाने के बोल मनोज मुंताशिर ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि बादशाहो में अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्‍ता, संजय मिश्रा और विद्युत जमवाल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्‍म 1 सितंबर को रिलीज होगी।

More News