Saturday, March 28, 2026
Home Latest News सरोज खान की तबीयत बिगड़ी, कोरोना वायरस रिपोर्ट Negative

सरोज खान की तबीयत बिगड़ी, कोरोना वायरस रिपोर्ट Negative

0
419

तीन बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार हासिल करने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के अस्‍पताल में भर्ती होने का समाचार प्राप्‍त हुआ है। सरोज खान को मुम्‍बई के गुरू नानक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 71 वर्षीय कोरियोग्राफर सरोज खान की कोरोना वायरस संबंधी मेडिकल जांच हो चुकी है और रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक सरोज खान फिलहाल ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उनके शरीर में कोरोना वायरस का कोई भी लक्ष्‍ण नहीं मिला। उम्‍मीद है कि सरोज खान को एक दो दिन में अस्‍पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

गौर तलब है कि सरोज खान ने अपने चार दशक लंबे करियर में लगभग 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है। सरोज खान ने स्‍वतंत्र कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरूआत गीता मेरा नाम से की थी।

सरोज खान के काम को पहचान मिस्‍टर इंडिया के गाने हवा हवाई से मिली। इसके बाद सरोज ने श्रीदेवी के साथ नागिन और चांदनी में काम किया। इसके अलावा माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने एक दो तीन, धक धक करने लगा और तम्‍मा तम्‍मा भी सरोज खान ने कोरियोग्राफर किया था। सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी काफी लंबे समय तक चली।

हाल ही में सरोज खान ने करण जौहर की फिल्‍म कलंक के लिए तबाह हो गए गाना कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।