Sunday, March 22, 2026
Home Regional Cinemas ’24’ के निर्देशक विक्रम की शादी सितंबर में

’24’ के निर्देशक विक्रम की शादी सितंबर में

0
212

चेन्नई। तमिल फिल्म ’24’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाने वाले फिल्मकार विक्रम कुमार ने यहां रविवार को एक निजी समारोह में 27 वर्षीया साउंड डिजाइनर श्रीनिधि वेंकटेश से सगाई कर ली।

विक्रम से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उनकी पहली मुलाकात फिल्‍म ’24’ पर काम करने के दौरान हुई थी और फिल्म पूरी होते-होते उनके बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया। उन्होंने रविवार को एक अति निजी समारोह में सगाई कर ली और सितंबर में शादी करने की योजना है।”

Vikram kumar 24 movie
श्रीनिधि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ बतौर साउंड डिजाइनर काम करती हैं। एआर रहमान ’24’ में संगीत दे चुके हैं।

विक्रम कुमार अब शादी के बाद ही अपनी अगली फिल्म पर काम करेंगे। उनकी अगली फिल्‍म में अभिनेता अल्लू अर्जुन काम करेंगे, इस तरह की संभावनाएं और चर्चाएं हैं।

-आईएएनएस