Wednesday, September 30, 2026
Home Gossip/News निर्देशक ने ठुकराया ‘डीजे वाले बाबू’ गर्ल का सुझाव!

निर्देशक ने ठुकराया ‘डीजे वाले बाबू’ गर्ल का सुझाव!

0
261

मुंबई। रैपर बादशाह के लोकप्रिय गाने ‘डीजे वाले बाबू’ की वीडियो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अपनी अगली फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ के लिए तड़कता-भड़ता गीत चाहती हैं।

नताशा ने कहा, “मुझे नाच-गाना पसंद है और ‘डीजे वाले बाबू’ ने काफी लोकप्रियता दिलाई है। मैं फिल्म में ‘डीजे वाले बाबू’ जैसा ही गीत डालना चाहती हूं। फिल्म की पटकथा लिख रहे निर्देशक सौरभ वर्मा हालांकि फिल्म को इन सबसे दूर रखना चाहते हैं।”

Natasa Stankovic
नताशा स्‍टेनकोविक ने कहा कि मैं फिल्म में अपने किरदार से खुश हूं।

इस मौके पर निर्देशक सौरभ वर्मा ने कहा कि उन्हें नताशा का अनुरोध अच्छा लगा, लेकिन फिल्म में इसकी आवश्यकता नहीं है यदि कहानी की मांग होती तो जरूर डालते।

सौरभ ने कहा, “इससे पहले ‘कहानी’ या ‘अ वेड्नेसडे’ जैसी फिल्मों का अंत चौंकाने वाला था। मैं नहीं चाहता था कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों का स्वाद कम हो जाए। हालांकि गीत पर विचार छोड़ दिया गया है।”

क्रियन मीडिया निर्मित फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ में शिव पंडित, संदीपा धर और वरुण बडोला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस