Thursday, March 26, 2026
Home Latest News Aah Chakk! मैडम तुसाद के म्यूजियम में लगा दिलजीत दोसांझ का मोम...

Aah Chakk! मैडम तुसाद के म्यूजियम में लगा दिलजीत दोसांझ का मोम से बना बुत्त

0
317

मुम्बई। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत में धूम मचा चुके फिल्म अभिनेता दिलजीत दोसांझ का मोम से बना बुत्त मैडम तुसाद के दिल्ली वाले म्यूजियम में पहुंच चुका है। मैडम तुसाद के म्यूजियम में पहली बार किसी पगड़ीधारी सिख हस्ती का बुत्त लगा है।

बता दें कि मैडम तुसाद के दिल्ली स्थित म्यूजियम में दिलजीत दोसांझ का बुत्त तो फरवरी महीने में ही लग जाने वाला था। लेकिन, पुलवामा हमले के कारण दिलजीत दोसांझ के बुत्त के अनावरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

दिलजीत दोसांझ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने एक बार लंडन ट्रिप के दौरान मैडम तुसाद के म्यूजियम को बाहर से देखा था, उस समय मैं काफी युवा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरा मोम से बना बुत्त इसके अंदर होगा।’

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ का मोम से बना बुत्त अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, सोनू निगम, लेडी गागा, जस्टीन बीबर, डेविड बैकहम, विराट कोहली, माइकल जैकसन आदि के मोम से बने बुत्तों के साथ खड़ा नजर आएगा।