Wednesday, September 16, 2026
Home Latest News क्या रवि तेजा के लिए लक्की साबित होंगी काजल अग्रवाल?

क्या रवि तेजा के लिए लक्की साबित होंगी काजल अग्रवाल?

0
329

हैदराबाद। जी हां, सौंदर्य भरपूर काजल अग्रवाल तीसरी बार रवि तेजा के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। काजल अग्रवाल और रवि तेजा की जोड़ी तमिल फिल्म थेरी के तेलुगू रीमेक कनकदुर्गा में नजर आएगी।

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल, उस किरदार को निभाएंगे, जो तमिल फिल्म थेरी में सामंथा ने निभाया था।

इस फिल्म का निर्देशन संतोष श्रीनिवास करेंगे। मूल तमिल फिल्म थेरी में मुख्य भूमिकाएं विजय, सामंथा और एमी जैक्सन ने अदा की थीं। कनकदुर्गा में रवि तेजा, काजल अग्रवाल और कैथरीन लीड रोल में नजर आएंगे।

दिलचस्प बात तो यह है कि रवि तेजा इससे पहले काजल अग्रवाल के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने पसंद नहीं किया।

अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि काजल अग्रवाल और रवि तेजा की जोड़ी सिनेमा खिड़की पर धूम मचाएगी या नहीं?

वैसे इनदिनों रवि तेजा अपनी आने वाली फिल्म डिस्को राजा की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही अपनी अगली फिल्म कनकदुर्गा की शूटिंग शुरू करेंगे।