प्लेन उड़ाने की विशेष ट्रेनिंग लेंगी जान्हवी कपूर

0
263

मुम्बई। करण जौहर के बैनर तले फिल्म धड़क से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म के लिए प्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण लेंगी।

इस फिल्म में जान्हवी कपूर भारतीय हवाई सेना अधिकारी की भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी लीड भूमिका में नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक की तैयारी में जुट चुकी हैं। इस फिल्म के लिए कुछ महीने पहले जान्हवी कपूर ने लुक टेस्ट दिया था और अब वह असल में प्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण हासिल करेंगी।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जान्हवी कपूर एक हफ्ते के भीतर प्रशिक्षण लेना शुरू करेंगी। यह काफी मुश्किल कार्य बताया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म मौसम के लिए शाहिद कपूर ने भी प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी।

गुंजन सक्सेना ने कारगिल वॉर के दौरान आर्मी जवानों को बचाने के लिए युद्ध क्षेत्र में प्लेन उड़ाया था। भारतीय हवाई सेना की किसी भी महिला अधिकारी ने अभी तक ऐसा कार्य नहीं किया। इसके लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।