Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अभिनेता राम चरण की फिल्‍म पर नोट बंदी का असर, रिलीज टली

अभिनेता राम चरण की फिल्‍म पर नोट बंदी का असर, रिलीज टली

0
319

हैदराबद। अभिनेता राम चरण की आगामी तेलुगू फिल्म ‘ध्रुवा’ की रिलीज नोटबंदी के चलते टल गई है। पहले यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जो अब नौ दिसंबर को रिलीज होगी।

ram-charan-003

फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने एक बयान में कहा, ‘हमने शुरू में दो दिसंबर को फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन नोटबंदी की वजह से हम संदेह में थे कि दर्शक फिल्म देखने जाएंगें या नहीं। कुछ अध्ययनों और विचार-विमर्श के बाद, हमने नौ दिसंबर को फिल्म रिलीज करने का निर्णय लिया है।’

अरविंद अल्‍लू ने बताया कि फिल्म की रिलीज स्थगित करने की अन्य कोई वजह नहीं है। फिल्‍मकार सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म में राकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का आधिकारिक रीमेक है, जो गीता आर्ट्स द्वारा निर्मित है। हाल में फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो यूट्यूब में बड़ी उत्‍सुकता के साथ देखा जा रहा है। -आईएएनएस