Thursday, April 16, 2026
Home Regional Cinemas अक्षय कुमार अभिनीत जॉली एलएलबी 2 के तेलुगू रीमेक की तैयारी!

अक्षय कुमार अभिनीत जॉली एलएलबी 2 के तेलुगू रीमेक की तैयारी!

0
241

हैदराबाद। ख़बर है कि अक्षय कुमार अभिनीत जॉली एलएलबी 2 का तेलुगू रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्‍म के रीमेक अधिकार Haarika Haasine क्रिएशन्‍स ने खरीदे हैं।

तेलुगूसिनेमा डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस किसी बड़े स्‍टार के साथ फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का रीमेक बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, जॉली एलएलबी 2 के रीमेक अधिकार कितने रुपये में खरीदे गए हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो सका।

गौरतलब है कि पवन कल्‍याण की 25वीं फिल्‍म का निर्माण इसी प्रोडक्‍शन हाउस की ओर से किया जा रहा है, जिसका निर्देशन त्रिविक्रम कर रहे हैं और फिल्‍म में पवन कल्‍याण के अलावा खुशूबू सुंदर भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

इसके अलावा कंगना रनौट अभिनीत फिल्‍म क्‍वीन का रीमेक भी दक्षिण भारत की कई भाषाओं में बनाने की कोशिश चल रही है।