Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अल्‍लू अर्जुन ने शुरू की डीजे की शूटिंग, पूजा हेगड़े होंगी अभिनेत्री

अल्‍लू अर्जुन ने शुरू की डीजे की शूटिंग, पूजा हेगड़े होंगी अभिनेत्री

0
492

हैदराबाद। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुवाधा जगन्नाधाम’ उर्फ ‘डीजे’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्‍मकार हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में हैं। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म के सेट पर अर्जुन के शामिल होने की पुष्टि की है।

Allu arjun 003

अर्जुन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “लंबे अंतराल के बाद शूटिंग का पहला दिन। इसका इंतजार था। सेट पर लौटकर अच्छा लगा।”

फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। इस फिल्म से अर्जुन और राजू सात साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2008 की तेलुगू फिल्म ‘पारुगु’ में काम किया था।

pooja-hagde-001
इस फिल्म में संगीत देने के लिए देवी श्री प्रसाद को लिया गया है।

-आईएएनएस