Thursday, March 26, 2026
Home Latest News प्रदीप पांडेय चिंटू की दिलवाले में आम्रपाली दुबे का आयटम नंबर!

प्रदीप पांडेय चिंटू की दिलवाले में आम्रपाली दुबे का आयटम नंबर!

0
803

मुम्बई। भोजपुरी सिने जगत की सेक्सी सायरन आम्रवाली दुबे जल्द ही प्रदीप पांडेय चिंटू की अगली फिल्म दिलवाले में आयटम नंबर करती हुई नजर आएंगी।

जानकारी मुताबिक इस भोजपुरी फिल्म के स्पेशल नंबर की शूटिंग मुम्बई स्थित एक स्टूडियो में की गई। शूटिंग के दौरान चिंटू और आम्रपाली ने डांस मास्‍टर रिक्की गुप्‍ता के निर्देशन में कई आकर्षक शॉट दिए।

सेट पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि आम्रपाली और चिंटू पर शूट किए गए गाने के कुछ डांस मूव्स तो ऐसे शानदार शूट हुए हैं कि देखते ही बनते हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है।

आम्रपाली दुबे ने इस शूट के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘एक्टिंग के अलावा डांस करना मेरा पैशन है। इसलिए मुझे आयटम नंबर करने से गुरेज नहीं है। पवन सिंह, खेसारीलाल यादव के बाद अब प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ आयटम नंबर करने का अनुभव काफी अच्‍छा रहा।’

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा हैं, जो ऑन स्‍क्रीन जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ दर्शकों के बीच पसंद की जाती हैं।