Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas चिरंजीवी की 150वीं फिल्म में अनुष्‍का!

चिरंजीवी की 150वीं फिल्म में अनुष्‍का!

0
212

चेन्नई। दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी अपनी अगली बहु प्रतीक्षित 150वीं फिल्म को लेकर काफी उत्‍साहित हैं, जो तमिल की ब्लॉकबस्टर ‘कथ्थी’ का तेलुगू रीमेक होगी।

संभवत: फिल्म का नाम ‘कथिलानतोडु’ होगा और इसका निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे।

ख़बर है कि इस फिल्‍म में बाहुबली अभिनेत्री अनुष्‍का शेट्टी चिरंजीवी के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

anushka shetty 001
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अनुष्का से संपर्क किया जा चुका है और उन्होंने मौखिक मंजूरी भी दे दी है। हालांकि उन्हें आधिकारिक रूप से साइन करना बाकी है। उनके पास तेलुगू की दो और फिल्में हैं, तो वह डेट्स का पता कर रही हैं।”

‘कथिलानतोडु’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। फिल्म की नियमित शूटिंग जून से शुरू होगी। अनुष्का चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म ‘स्टैलिन’ (2006) में एक खास गाने में थीं। यह जोड़ीदार के रूप में दोनों की पहली फिल्म होगी।

फिल्म में चिरंजीवी दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इससे चिरंजीवी के बेटे राम चरण बतौर फिल्म निर्माता अपना करियर शुरू कर रहे हैं।

-आईएएनएस