Wednesday, April 15, 2026
Home Music/News जस्टिन बीबर ‘आध्यात्मिक मिशन’ पर

जस्टिन बीबर ‘आध्यात्मिक मिशन’ पर

0
187

लॉस एंजेल्स। गायक जस्टिन बीबर इस वक्त एक ‘अध्यात्मिक मिशन’ पर हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने बीबर के हवाले से बताया कि, बीबर (22) को हाल ही में ‘दैवीय अहसास’ हुआ जिसने उन्हें इस नतीजे पर पहुंचाया कि उन्हें धर्म और प्रकृति के साथ जुड़ने की जरूरत है।

justin bieber 001
वर्ल्‍ड टूर के दौरान छुट्टियों के दिनों में उन्हें पार्क में ध्यान लगाते और चहलकदमी करते भी देखा गया।

एक सूत्र के मुताबिक, “बीबर का मानना है कि कंसर्ट और नाइट क्लबों के बजाए प्रकृति और धर्म उनकी प्राथमिकता होने चाहिए।”

इस बीच उनके प्रशंसक उनसे नाराज हो गए, जब उन्होंने यह कहा कि वह अब अपने प्रशंसकों के साथ अब तस्वीरें नही लेंगे क्योंकि इससे उन्हें ‘चिड़िया घर के जानवर’ जैसा अहसास होता है।

-आईएएनएस