Friday, April 17, 2026
Home TV/OTT नेहा पेंडसे को नहीं मिला अभी मिस्‍टर राइट

नेहा पेंडसे को नहीं मिला अभी मिस्‍टर राइट

0
253

मुम्बई। धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम’ में संजना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा पेंडसे का कहना है कि उन्हें किसी अभिनेता से शादी करने में कोई दिलचस्पी नही है।

नेहा ने एक बयान में कहा कि उन्हें अभी तक शादी के लिए कोई सही व्यक्ति नहीं मिला है। वह ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं जो अभिनेता नहीं हो।

Neha phendse

नेहा ने छोटे पर्दे पर 1990 के दशक के टीवी शो ‘हसरतें’ में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

‘मे आई कम इन मैडम’ में वह ऐसे बॉस के किरदार में हैं जो अपने सहकर्मियों के साथ फ्लर्ट करती है।

-आईएएनएस