Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas इसलिए अब छुट्टी पर जाने के मूड में अरविंद स्‍वामी

इसलिए अब छुट्टी पर जाने के मूड में अरविंद स्‍वामी

0
452

चेन्नई। डियर डैडी अभिनेता अरविंद स्वामी अब छुट्टी पर जाने के मूड में हैं। अभिनेता ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए कहा कि किसी नये प्रोजेक्‍ट पर काम करने से पहले आनदंदायक यात्रा पर जाना पसंद करेंगे।

दरअसल, यह साल अरविंद स्‍वामी के लिए काफी व्‍यस्‍तता भरा रहा है। अब तक डियर डैडी अभिनेता तीन फिल्‍मों एवं अन्‍य कार्यक्रमों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

अरविंद स्‍वामी ने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘बोगन’ के आखिरी शॉट पूरा किया है। कुछ दिनों तक आराम करने और यात्रा पर जाने की योजना है।”

 

Bogan movie 002

‘बोगन’ में अरविंद स्‍वामी जयराम रवि के साथ खाकी वर्दी पहने दिखाई देंगे। यह फिल्‍म एक अफ्रीकी फिल्‍म से प्रेरित बताई जा रही है।

अरविंद स्वामी ने आगे कहा, ‘मैंने ‘ध्रुवा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ की तेलुगू रीमेक है।’

साथ ही अभिनेता ने जानकारी दी कि नए सीजन के ‘नीन्गलुम वेल्लम ओरु कोडि’ के नए सीजन की भी रिकॉर्डिंग कर ली है जोकि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का तमिल संस्करण है। -आईएएनएस