Thursday, March 26, 2026
Home Latest News अरविंद स्‍वामी तलैवी में निभाएंगे MGR का किरदार, यहां देखें फर्स्‍ट लुक!

अरविंद स्‍वामी तलैवी में निभाएंगे MGR का किरदार, यहां देखें फर्स्‍ट लुक!

0
392

रोजा और बॉम्‍बे जैसी फिल्‍मों में लीड भूमिका निभा चुके अभिनेता अरविंद स्‍वामी ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म तलैवी (Thalaivi) का लुक जारी किया है।

इस लुक को जारी करने के साथ ही अरविंद स्‍वामी ने फिल्‍म तलैवी में अपने किरदार के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

फिल्‍म में अरविंद स्‍वामी तमिनाडू के पूर्व मुख्‍यमंत्री और अभिनेता एमजी रामाचंद्रन, जिनको MGR के तौर पर भी जाना जाता है, की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

अरविंद स्‍वामी ने MGR के जन्‍मदिवस पर दो तस्‍वीरें जारी की, जो MGR के गेटअप से प्रेरित हैं। दरअसल, तलैवी में अरविंद लोगों के मुख्‍यमंत्री के तौर पर प्रसिद्ध अभिनेता MGR का किरदार निभाने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्‍म में जयललिता का किरदार कंगना रनौत निभाने जा रही हैं। कंगना रनौत की यह फिल्‍म लंबे समय से चर्चा में है।