Friday, April 17, 2026
Home Regional Cinemas ‘बागी’ विलेन अभिनेता सुधीर बाबू ने साइन की दो-भाषी फिल्‍म

‘बागी’ विलेन अभिनेता सुधीर बाबू ने साइन की दो-भाषी फिल्‍म

0
595

चेन्नई। यदि आपको टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म बागी का विलेन सुधीर बाबू पसंद है, और आप उसको फिर से हिंदी फिल्‍म में देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशख़बर है कि अभिनेता जल्‍द ही हिंदी में नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार अभिनेता व लेखक हर्षवर्धन, जो निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्‍म बागी अभिनेता सुधीर बाबू के साथ तमिल और हिंदी में फिल्‍म बनाने की योजना रहे हैं।

हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। वैसे इतिहास आधारित इस फिल्‍म की शूटिंग मई से विदेश में शुरू होगी।

गौरतलब है कि लेखक हर्षवर्धन ने पिछले महीने ही अभिनेत्री श्रीमुखी के साथ एक फिल्‍म करने की घोषणा की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर बाबू हर्षवर्धन की फिल्‍म करने से पहले निर्देशक श्रीराम आदित्य की तेलुगू फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे।