Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas बाहुबली प्रभास जल्द करेंगे विवाह !

बाहुबली प्रभास जल्द करेंगे विवाह !

0
388

हैदराबाद। टॉलीवुड स्टार और बाहुबली अभिनेता प्रभास वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं। जी हां, ख़बर है कि प्रभास अपनी गर्लफ्रेंड नेहा से विवाह करेंगे।

डेक्‍कन क्रोनिकल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने स्‍वीकार किया कि वे लंबे समय से अपनी प्रेमिका के प्‍यार में थे। लेकिन, प्रेम प्रस्‍ताव रखने के लिए बेहतर समय का इंतजार कर रहे थे।

prabhas bahubali

प्रभास की नेहा से मुलाकात बाहुबली के सेट पर हुई थी। दरअसल, नेहा दक्षिण अफ्रीका के एक अरबपति व्यापारी की एकलौती बेटी हैं। बाहुबली की शूटिंग के दौरान नेहा की मुलाकात प्रभास से हुई। दोनों के बीच दोस्‍ती हुई और फिर यह संबंध प्रेम में बदल गया।

यदि सूत्रों की बात पर विश्‍वास किया जाए तो प्रभास बिलकुल साधारण किसम के व्‍यक्‍ति हैं और नेहा भी अधिक लोकप्रिय नहीं हैं। दोनों परिवार ने एक जगह खाना रखा और इस दौरान प्रभास ने नेहा को प्रपोज किया, जो सफल रहा।

प्रभास की इस ख़बर के साथ कई अभिनेत्रियों के दिल तो टूटे होंगे, मगर, किस्‍मत अपनी अपनी। बस दुआ करो कि बाहुबली का ये रिश्‍ता प्रवान चढ़े। अप्रैल फूल बनाया, बड़ा मजा आया। एजॉय दोस्‍तो।