Thursday, April 23, 2026
Home Regional Cinemas ‘बाबू बंगाराम’ ने 4 दिन में बटोरे 25 करोड़

‘बाबू बंगाराम’ ने 4 दिन में बटोरे 25 करोड़

0
217

चेन्नई। अभिनेता वेंकटेश की तेलुगू एक्शन-कॉमेडी ‘बाबू बंगाराम’ ने दुनिया भर में अपनी रिलीज से चार दिनों के अंदर ही 25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Venkatesh 001

मारुती दसारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हुई। इस फिल्म के निर्माता नागा वाम्शी ने आईएएनएस को बताया, “हम फिल्म की प्रतिक्रिया से खुश हैं। फिल्म ने चार दिनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी सफलता को दर्शाती है।”

फिल्म में नयनतारा, प्रुध्वीराज, संपत राज और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को तमिल में ‘सेल्वी’ नाम से बनाया गया। इस फिल्म के सह-निर्माता नागा वाम्शी और पी. डी. वी प्रसाद हैं, वहीं घीब्रान ने संगीत दिया है।

-आईएएनएस