Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas Back To Back रिलीज होंगी Diljit की दो फिल्‍में

Back To Back रिलीज होंगी Diljit की दो फिल्‍में

0
212

मुंबई। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की दो फिल्में ‘उड़ता पंजाब’ और ‘सरदारजी 2’ एक-साथ जून में रिलीज के लिए तैयार हैं। वह इसे पुरस्कृत होने जैसा मान रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने कहा, “दो बड़ी फिल्में एक सप्ताह के अंतराल में रिलीज होना पुरस्कृत होने जैसा है। मुझे दोनों फिल्मों से जबरदस्त सफलता की उम्मीद है। दर्शकों को ये फिल्में पसंद आएंगी।”

diljit

दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान भी प्रमुख भूमिका में हैं।

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म युवाओं द्वारा नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर आधारित है। इसमें शाहिद एक ड्रग एडिक्ट रॉकस्टार के किरदार में हैं।

diljit 001

बालाजी मोशन पिक्च र्स और फैंटम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।

उनकी दूसरी फिल्म ‘सरदारजी 2’ रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित और व्हाइट हिल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह फिल्म इस साल 24 जून में रिलीज होगी।

इसमें सोनम बाजवा और मोनिका गिल भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

-आईएएनएस