Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas 26 मार्च 2017 को रिलीज होगा बाहुबली 2 का संगीत

26 मार्च 2017 को रिलीज होगा बाहुबली 2 का संगीत

0
351

हैदराबाद। दक्षिण भारतीय फिल्‍मकार एसएस राजामौली निर्देशित फिल्‍म बाहुबली 2 का संगीत 26 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।

तेलुगू सिनेमा डॉट कॉम के अनुसार इस इवेंट का आयोजन रामोजी फिल्‍म सिटी में बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जैसे कि पहले कहा जा रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म बाहुबली 2 के संगीतकार एमएम कीरावाणी इस ऑडियो रिलीज एवेंट समारोह में अपनी सेवामुक्‍ति की घोषणा कर सकते हैं, जो पहले ही बहुत कम काम कर रहे हैं।

बाहुबली 2 का ट्रेलर

इसके अलावा फिल्‍म बाहुबली 2 का ट्रेलर 15 या 16 मार्च 2017 को रिलीज हो सकता है, जिसके लिए विचार विमर्श चल रहा है।

फिल्‍म में प्रभास, अनुष्‍का शेट्टी, राणा दग्‍गुबाटी, तमन्‍ना मुख्‍य भूमिका में हैं। हालांकि, इस बार कहानी प्रभास और अनुष्‍का शेट्टी के आस पास घूमेगी।

Like करें  FilmiKafe का Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।