Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas बड़े स्‍तर पर होगी रिलीज बंगाली फिल्‍म Praktan

बड़े स्‍तर पर होगी रिलीज बंगाली फिल्‍म Praktan

0
1207

कोलकाता। बंगाली फिल्‍म Belaseshe की सफलता के बाद अब फिल्‍म निर्माता कंपनी इरोज के साथ मिलकर शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय निर्देशित बंगाली सुपरहिट जोड़ी प्रोसनजित चैटर्जी और रितुपर्णा सेनगुप्‍ता अभिनीत फिल्‍म “Praktan” (Former) को देश भर में रिलीज करने जा रही है।

praktan 002

जानकारी के अनुसार इस बंगाली फिल्‍म को देश के 25 बड़े शहरों में रिलीज किया जाएगा। विंडोज प्रोडक्‍शन हाउस की इस फिल्‍म को लेकर इरोज कंपनी काफी उत्‍साहित है एवं बंगाली फिल्‍मों के लिए एक बड़े बाजार की तलाश में यह कदम उठाया जा रहा है।

praktan
इस फिल्‍म को एक साथ 27 मई को पूरे भारत के 25 शहरों में रिलीज किया जाएगा। प्रोसनजित और रितुपर्णा सेनगुप्‍ता 15 साल बाद स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्‍म सौमित्रा चैटर्जी, सबित्री चैटर्जी, अनुपम रॉय नजर आएंगे।

यह पहली बंगाली फिल्‍म होगी, जो बैंगलुरू, दिल्‍ली एनसीआर, मुम्‍बई, पुणे, वडोदरा, पटना, इंदौर, भोपाल, कानपुर, लखनउ, चंडीगढ़ समेत अन्‍य कई शहरों में रिलीज होगी।