Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas बॉलीवुड डेब्‍यु करेंगी रिजायना कैसांद्रा

बॉलीवुड डेब्‍यु करेंगी रिजायना कैसांद्रा

0
276

मुम्‍बई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा (Regina Cassandra) बॉलीवुड में डेब्‍यु करने जा रही हैं। जी हां, रिजायना कैसांद्रा अमिताभ बच्‍चन के साथ पहली बार किसी हिन्‍दी फिल्‍म में नजर आएंगी।

Regina Cassandra

जानकारी के अनुसार तमिल और तेलुगु फिल्‍मों की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा को अनीस बज्‍मी बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। निर्देशक अनीस बज्‍मी गौरंग दोषी की आंखें के जरिये रिजायना कैसांद्रा को बॉलीवुड में एंट्री करवाएंगे।

इस फिल्‍म में रिजायना कैसांद्रा, अमिताभ बच्‍चन के अलावा अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज जैसे नामी सितारे नजर आएंगे। ख़बर है कि गौरंग दोषी इसको बड़े पैमाने पर बनाने के लिए कमर कस चुके हैं और फिल्‍म अगले साल दीवाली पर रिलीज हो सकती है।