Thursday, November 19, 2026
Home Regional Cinemas ‘द गाजी अटैक’ में सुनाई देगी सूर्या और चिरंजीवी की आवाज

‘द गाजी अटैक’ में सुनाई देगी सूर्या और चिरंजीवी की आवाज

0
338

चैन्‍ने। 17 फरवरी 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म द गाजी अटैक में सुपर स्‍टार चिरंजीवी और सूर्या की आवाज सुनाई देगी। हालांकि, फिल्‍म के हिंदी संस्‍करण में अमिताभ बच्‍चन की आवाज सुनाई देगी।

फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्‍म के तेलुगू संस्‍करण में सुपरस्‍टार चिरंजीवी एक सूत्रधार के रूप में आवाज देंगे तो फिल्‍म के तमिल संस्‍करण में सूर्या। दरअसल, इस फिल्‍म को हिंदी के साथ साथ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज किया जा रहा है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पहले ही ‘द गाजी अटैक’ के हिंदी संस्करण को अपनी आवाज दे चुके हैं, जो फिल्‍म के ट्रेलर में सुनने को मिली थी।

‘ब्‍लू फिश’ नामक किताब से प्रेरित फिल्‍म का निर्देशन संकल्‍प रेड्डी कर रहे हैं, जो ब्‍लू फिश किताब के लेखक भी हैं। फिल्‍म में राणा दग्‍गुबाती नौसेना अधिकारी के रूप में नजर आएंगे जबकि तापसी पन्‍नु ने बांग्‍लादेशी शरणार्थी की भूमिका निभाई है।

इसके अलावा फिल्म में कै कै मेनन, अतुल कुलकर्णी और ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे