Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas चिरंजीवी की आगामी फिल्म की शूटिंग जून से

चिरंजीवी की आगामी फिल्म की शूटिंग जून से

0
199

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी बहुचर्चित तेलुगू फिल्म ‘काथिलांटोडू’ की शूटिंग जून में शुरू हो सकती है।

फिल्म के एक सूत्र ने बताया, “फिल्म की शूटिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है, लेकिन चिरंजीवी बाद में इसमें शामिल होंगे। निर्माता फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चिरंजीवी के बिना ही करेंगे।”

chiranjeevi
यह तमिल सुपरहिट ‘कथथी’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभा सकती हैं।

anushka shetty 001
सूत्र के मुताबिक, “निर्माताओं ने अनुष्का को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया है और वह काफी उत्साहित हैं। हालांकि वह अभी तीन अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं। इसलिए यह सुनिश्चित नहीं है कि वह इस फिल्म के लिए अलग से डेट दे पाएंगी या नहीं।”

इस फिल्म में चिरंजीवी दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

-आईएएनएस