Tuesday, September 29, 2026
Home Latest News क्या प्रभास के साथ सिल्वर ​स्क्रीन पर रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

क्या प्रभास के साथ सिल्वर ​स्क्रीन पर रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

0
211

मुम्बई। श्रद्धा कपूर के साथ एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त प्रभास ने बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर ली है। प्रभास की बॉलीवुड डेब्यु फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छिमाही में शुरू हो सकती है। हालांकि, फिल्म के लिए अभिनेत्री का चयन करना बाकी है।

हाल ही में प्रभास ने इस बात की पुष्टि की थी कि उसने हिंदी जगत में कदम रखने के लिए एक बड़े बैनर के साथ एक रोमांटिक फिल्म साइन की है। लेकिन, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभिनेता की ओर से शेयर नहीं की गई।

कहा जा रहा है कि प्रभास ने अपनी डेब्यु फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया। हालांकि, प्रभास के करीबी सूत्रों का कहना है कि प्रभास कभी भी अपनी फिल्म की स्टार कास्ट चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होते। ऐसे में दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच करना केवल अफवाह है।

सूत्रों का कहना है कि हो सकता है फिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया हो। लेकिन, किसी भी फिल्म की स्टार कास्ट प्रक्रिया में प्रभास दखलअंदाजी नहीं करते हैं।

खैर, प्रभास अपनी अगली एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो तेलुगू, तमिल के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।