Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas धनुष – काजोल अभिनीत फिल्‍म वीआईपी 2 का पोस्‍टर जारी

धनुष – काजोल अभिनीत फिल्‍म वीआईपी 2 का पोस्‍टर जारी

0
177

चैन्‍ने। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता धनुष अभिनीत फिल्‍म वीआईपी 2 (वेला इल्‍ला पत्‍तेधारी 2) की पहली झलक पोस्‍टर के रूप में सामने आ चुकी है।

फिल्‍म के एक पोस्‍टर में काजोल और धनुष एक निर्माण अधीन इमारत के ऊपर खड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे धनुष कर्मचारी और काजोल मालिकन की भूमिका में हों।

फिल्‍म की कहानी और संवाद धनुष स्‍वयं लिख रहे हैं जबकि निर्देशन और स्‍क्रीनप्‍ले का जिम्‍मा सौंदर्या रजनीकांत संभाल रही हैं। फिल्‍म इस साल रिलीज होने की संभावना है। काजोल दो दशक बाद तमिल फिल्‍म जगत में वापसी करने जा रही हैं।