Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas एक्‍टर धनुष घर से भागा हुआ बेटा, मां बाप ने मांगा खर्च

एक्‍टर धनुष घर से भागा हुआ बेटा, मां बाप ने मांगा खर्च

0
430

चैन्‍ने। सुपर स्‍टार रजनीकांत के दामाद अभिनेता धनुष को अदालत ने समन भेजकर 12 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, मदुरई के रहने वाले एक दंपति काथिरेसन और मीनाक्षी ने मुख्‍यमंत्री कार्यालय और पुलिस को शिकायत कर कहा, ‘धनुष उनका पुत्र है, जो घर छोड़कर भाग गया था। और धनुष ए राजा नाम रखकर एक्‍टर बन गया और फिर कभी हम से मिलने नहीं आया।’

dhanush actor

दंपति ने आगे कहा कि उन्‍होंने धनुष से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनको धनुष से मिलने नहीं दिया गया गया। इस दंपति ने धनुष से 65 हजार रुपये प्रति महीना दिलाने की मांग की है, ताकि वे जीवन यापन कर सकें।

दंपति की शिकायत पर मुलूर की ज्‍यूडिशियल मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने धनुष को 12 जनवरी से पहले पेश होने और अपना पक्ष रखने को कहा है।

दंपति के अनुसार धनुष का नाम पहले कलाईचेलवन था, जो 11वीं कक्षा के बाद घर छोड़कर चैन्‍ने पहुंच गया।